Xiaomi 14 Ultra के कलर वेरिएन्ट का हुआ खुलासा, लेदर, ग्लास और टाइटेनियम फिनिश में आएगा

Nikhil

Xiaomi 14 Ultra : Xiaomi कंपनी सबसे सस्ते और अफोर्डेबल स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है और यह चीनी कंपनी है, जो आम आदमी के बजट में स्मार्टफोन बनाती है, उसमें कई सारे शानदार फीचर्स भी देती है। Xiaomi कंपनी ने कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और उसमें बाकी महंगे स्मार्टफोन जैसे फीचर्स आपको देखने को मिल जाएंगे। कंपनी द्वारा समय-समय पर नई स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जाती है और यह ग्राहकों को काफी पसंद भी आते हैं। इसी लिस्ट में आज हम आपके लिए एक ऐसी ही खबर लेकर आए है जो Xiaomi कंपनी के नए स्मार्टफोन के बारे में खुलासा करने वाली है।

Xiaomi 14 Ultra Specifications

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 22 फरवरी 2024 के दिन चीन में एक लॉन्चिंग इवेंट होने वाला है और इस इवेंट के दौरान Xiaomi अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इसका मॉडल नेम Xiaomi 14 Ultra है। आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है जो एक लीक के माध्यम से हमें मिली है। इस लीक में हमें Xiaomi 14 Ultra के कलर के बारे में पता चला है और इसके साथ ही इसमें कितनी रैम और इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है, इसके बारे में भी जानकारी मिली है। आइये आपको बताते है इसकी पूरी खबर!

Xiaomi 14 Ultra :

Xiaomi 14 Ultra Color Option

हाल ही में एक टिपस्टर के जरिए हमें जानकारी मिली है जो Xiaomi 14 Ultra के कलर सेगमेंट में हमें बताती है। इस जानकारी के अनुसार Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन लेदर, ग्लास और टाइटेनियम जैसे कलर ऑप्शन में बाजार में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि टिपस्टर द्वारा दी गई जानकारी केवल Xiaomi 14 Ultra के 16GB+1TB वेरिएन्ट की दी गई है। खास तौर से उस वर्जन के व्हाइट वेरिएंट में एक लैदर का बैक होगा, जबकि ब्लू वेरिएंट में एक ग्लास बैक होगा।

Xiaomi 14 Ultra

Xiaomi 14 Ultra Storage

इसके अलावा Xiaomi 14 Ultra निचले वेरिएन्ट में भी पेश किया जायेगा। हमें ये जानकारी इसके पिछले लीक से मिल है। जिसके अनुसार Xiaomi 14 Ultra को 12GB RAM + 256 GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256 GB स्टोरेज में भी ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा। लेकिन हमें अब तक Xiaomi 14 Ultra के इन सभी वेरिएंट की कीमत के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फिर भी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 7299 युआन (लगभग 84,308 रुपये) होगी और इसके टाइटेनियम वेरिएंट की कीमत 7,779 युआन (लगभग 90,120 रुपये) हो सकती है।

BrandXiaomi
Model14 Ultra
StatusUpcoming
ReleasedApril 26, 2024 (Expected)
Note: India Released
ColorsBlack, Green, Blue, and Pink

Xiaomi 14 Ultra Display

टिपस्टर द्वारा दी गई इस लीक के अनुसार Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच की OLED 2K डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

Xiaomi 14 Ultra Processor

इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार Xiaomi 14 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस के साथ प्रीलोडेड आएगा।

Xiaomi 14 Ultra Camera

Xiaomi 14 Ultra

इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जायेगा। इसके अलावा कैमरा सेटअप के लिए इसमें /1.63 से f/4.0 वेरिएबल अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट के साथ LYT-900 50 MP का प्राइमरी कैमरा, IMX858 50 MP Ultra-Wide कैमरा, 3.2x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ IMX858 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ IMX858 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।

Xiaomi 14 Ultra Battery

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi 14 Ultra में ग्राहकों को 5,300mAh बैटरी होगी जो कि 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस तरह से स्मार्टफोन को आप लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते है।

Xiaomi 14 Ultra Price in India

अभी तक इस मोबाइल का कीमत का ऑफिशल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि इस मोबाइल का कीमत 74,990 रूपया होने की संभावनाI जैसे ही इसका रियल प्राइस के बारे में ऑफिशल खुलासा होगा, सच प्रेस पर अपडेट कर दिया जाएगाI

Recent Posts

Share This Article
By Nikhil
मेरा नाम निखिल सिंह है और मैं एक खेल पत्रकार हूं। और मुझे क्रिकेट और बॉलीवुड के बारे में लिखने में गहरी दिलचस्पी है। पिछले कुछ दशकों से, मैं कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देता रहा हूं
Leave a comment