Skoda ने लॉन्च किया Slavia सेडान का नया एडिशन, मिलेगी नई 10 इंच स्क्रीन, एडवांस फीचर्स से है लेस

Nikhil

अगर आप भी Skoda कंपनी की कारों के दीवाने है तो अब एक अच्छी खबर आपके लिए सामने आ रही है। दरअसल, हाल ही में Skoda ऑटो इंडिया ने भारत में अपनी नई Slavia सेडान का नया स्टाइल एडिशन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले भी स्कोडा ने अपना Slavia मॉडल लॉन्च किया था लेकिन अभी इसमें कुछ बदलाव कर दिए गए हैं और उसे फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की तरफ से पेश किए गए अपने नए मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 19.13 लाख रुपये के करीब रखी गई है।

skoda slavia Black colour

Skoda का नया Slavia न्यू स्टाइल एडिशन मॉडल इसके टॉप स्पेक स्टाइल ट्रिम मॉडल से थोड़ा सा महंगा है। इसकी कीमत पिछले मॉडल से करीब 30,000 ररुपये ज्यादा बताई जा रही है। हमें मिली जानकारी के अनुसार Skoda Slavia के नई स्टाइल एडिशन की लेवल 500 यूनिट्स ही पहली बार में तैयार की जाएगी। अब देखते है कि इसकी बुकिंग किस किस के हाथ लग पाती है। आइये आपको बताते है नई Skoda Slavia की कीमत, फीचर्स, डिज़ाइन के बारे में सब कुछ……

3 कलर वेरिएन्ट में है उपलब्ध

अगर अब हम Skoda Slavia के नए वेरिएन्ट के बारे में बात करें तो इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन दिए जा रहे है। नई Skoda Slavia में आप लोगों को इस बार कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर और टॉरनेडो कलर दिए जा रहे है। अब आप इनमे से कोई भी अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते है। जबकि इससे पहले भी स्कोडा स्लाविया में 3 कलर ऑप्शन ग्राहकों को दिए गए थे। इनमे मैट एडिशन, एलिगेंस एडिशन और लावा ब्लू एडिशन जैसे अलग-अलग कलर ऑप्शन मौजूद थे।

नई Slavia में क्या है नया

आपको बता दें कि इस नई स्टाइल एडिशन Slavia में कंपनी ने कई सारे शानदार फीचर्स ऐड किए है। इस बार Skoda ने अपनी नई Slavia में डबल डैशबोर्ड कैमरा दिए है। इसके पहले यह फीचर फॉक्सवैगन ताइगुन ट्रेल एडिशन में लॉन्च किया जा चुका है। इसके साथ ही ग्राहकों को Skoda की नई स्टाइल एडिशन Slavia में पडल लैंप भी दिए गए है।

Skoda Slavia Features

इसके अलावा अगर हम Skoda Slavia स्टाइल एडिशन की बात करें तो इसके कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। इस बार Slavia में विंग मिरर, बी-पिलर और इसके साथ ही छत को भी ब्लैक-आउट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा अन्य कॉस्मेटिक बदलाव की बात करें तो इसके बी-पिलर और स्टीयरिंग व्हील पर ‘स्टाइल एडिशन’ बैजिंग और स्कफ प्लेट्स पर ‘स्टाइल’ ब्रांडिंग है।

Skoda Slavia Features

इसके अलावा Skoda की नई Slavia स्टाइल एडिशन में कई अन्य फीचर्स भी ग्राहकों को देखने को मिल जाएंगे। अगर इनकी बात करें तो दूसरे फीचर्स में ग्राहकों को 10 इंच की इंफोटेनमेंट यूनिट के अलावा सनरूफ और पावर्ड व हवादार फ्रंट सीटें भी दी गई है।

Skoda Slavia Style Adition Powertrain

ग्राहकों को Skoda Slavia के स्टाइल एडिशन में पावर के लिए केवल सिंगल इंजन ही दिया जा रहा है। इसमें आपको 1.5 लीटर TSI इंजन देखने को मिलता है। ये इंजन 150 bhp की पावर और 250 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको 7 स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा रहा है जो इसे सिर्फ 8.6 सेकंड में ही 0-100 kmph की स्पीड देने में मदद करता है।

इन कारों से होगा मुकाबला

बाजार में आने के बाद Skoda की Slavia एडिशन की टक्कर हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वर्टस, होंडा सिटी और मारुति सियाज मिड-साइज सेडान से होने वाली है। इस आर्टिकल में हमने आपको Skoda की नई Slavia स्टाइल एडिशन के बारे में पूरी जानकारी दी है। इसे हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अगर आप Skoda की कारों के दीवाने है तो इसे भी खरीद सकते है।

Recent Posts

Share This Article
By Nikhil
मेरा नाम निखिल सिंह है और मैं एक खेल पत्रकार हूं। और मुझे क्रिकेट और बॉलीवुड के बारे में लिखने में गहरी दिलचस्पी है। पिछले कुछ दशकों से, मैं कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देता रहा हूं
Leave a comment